अमर शहीद करतार सिंह सराभा की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन: डॉ. अभिनव कपूर

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- अमर क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। उनके महान बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के महान क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मां भारती को अंग्रेजी हुकुमत की गुलामी से मुक्त कराने के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले देश के महान क्रांतिकारी, अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मातृभूमि की आजादी के लिए मात्र 19 वर्ष की आयु में फांसी के फंदे को चूमने वाले, शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान की मूर्ति महान देशभक्त, अमर क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा जी ने अपने प्राणों की आहुति देकर देशवासियों को स्वतंत्रता आन्दोलन के लिए प्रेरित किया। उनके महान बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button