जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर किया नमन
डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, पराक्रम, स्वाभिमान और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जो युग-युगांतर तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- वीर शिरोमणी, भारतीय गौरव, सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक, व ‘हिंदवी स्वराज’ के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके द्वारा किये गये महान कार्यों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के लिए समर्पण ने भारतवर्ष के इतिहास को समृद्ध और गौरवशाली बनाया है। मराठा साम्राज्य की स्थापना करने वाले महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज एक वीर मराठा सम्राट थे।
उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में शिवाजी महाराज की शौर्यगाथा सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। उनकी वीरता की मिसाल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दी जाती है। जब भी छत्रपति शिवाजी महाराज का नाम लिया जाता है, हर कोई गर्व और ऊर्जा को महसूस करता है। शिवाजी महाराज का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, पराक्रम, स्वाभिमान और त्याग का अनुपम उदाहरण है, जो युग-युगांतर तक प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता रहेगा।