इंदिरा कॉलोनी को आदर्श वार्ड बनाना है लक्ष्यः वंशिका सोनकर
वार्ड संख्या 18 की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वे इंदिरा कॉलोनी के विकास को लेकर कईं योजनाओं पर कार्य कर रही हैं और जल्द ही इन्हें शुरू भी कर दिया जाएगा।

देहरादून। पूर्व पार्षद अजय सोनकर की पुत्री, भाजपा की युवा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रही हैं। वे क्षेत्र में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं।
इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि वे वार्ड की जनता की सेवा करने व उनकी परेशानियों को दूर करने के लिए ही पार्षद बनी हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 18 को एक आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करना ही उनका लक्ष्य है। उनका प्रयास है कि इंदिरा कॉलोनी वार्ड नगर के अन्य वार्डों के लिए भी एक उदाहरण बन सके।
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड के भीतर जनहित से जुड़े एवं विकास के कार्य करवाने के लिए वे अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही हैं। इन कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए उन्हें अपने पिता एवं वार्ड के पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई के अनुभवों का भी पूर्ण लाभ मिल रहा है। वहीं राजपुर रोड क्षेत्र के विधायक खजानदास व नगर निगम के मेयर सौरभ थपलियाल का भी उन्हें पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है।
वार्ड संख्या 18 की पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वे इंदिरा कॉलोनी के विकास को लेकर कईं योजनाओं पर कार्य कर रही हैं और जल्द ही इन्हें शुरू भी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड की देवतुल्य जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगी और जनता की समस्यों का निवारण करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगी।