भाजपा ने वार्ड संख्या 18 से अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर को दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति एवं जिला चुनाव समिति से चर्चा के उपरांत पार्टी ने देर रात देहरादून नगर निगम के वार्ड प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

देहरादून। उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल चरम पर है। बीते कुछ दिनों से कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों में टिकटों की मांग को लेकर दावेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। वहीं इसी बीच कांग्रेस व भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक होने से जहां कुछ दावेदारों के चेहरे खिल गये तो कुछ नेताओं को निराश होना पड़ा।

देर रात जारी हुई पार्षद प्रत्याशियों की सूची में भाजपा ने कईं दिग्गजों को दोबारा चुनाव लड़ने का मौका दिया है। वहीं इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर की पुत्री वंशिका सोनकर को भाजपा ने वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी से पार्षद प्रत्याशी बनाया है। वंशिका सोनकर को पार्टी द्वारा टिकट दिये जाने से उनके परिवारजनों एवं समर्थकों में खुशी व उत्साह का माहौल है। सभी उन्हें टिकट मिलने पर बधाईयां देर रहे हैं।

वहीं वंशिका सोनकर व उनके पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने टिकट देने पर भाजपा नेतृत्व का आभार प्रकट किया। अजय सोनकर ने कहा कि पार्टी ने उनकी पुत्री को प्रत्याशी बनाकर उन पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि इस निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 से उनकी पुत्री वंशिका सोनकर भारी मतों से जीत दर्ज करेंगी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की सहमति एवं जिला चुनाव समिति से चर्चा के उपरांत पार्टी ने देर रात देहरादून नगर निगम के वार्ड प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button