भारत तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं : अजय सोनकर

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- आज ही के दिन यानी की 24 अक्तूबर को ITBP की स्थापना हुई थी। ITBP यानी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस एक भारतीय अर्द्ध सैनिक बल है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा- हिमालय की सीमाओं की सजग प्रहरी, भारतीय पराक्रम, साहस व शौर्य की परिचायक भारत तिब्बत सीमा पुलिस के स्थापना दिवस के अवसर पर ITBP के वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा- आज ही के दिन यानी की 24 अक्तूबर को ITBP की स्थापना हुई थी। ITBP यानी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस एक भारतीय अर्द्ध सैनिक बल है। भारत-चीन वार के बाद 24 अक्टूबर 1962 को इसकी स्थापना की गई थी। यह देश की उत्तरी सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करता है। कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों की सेवाओं और उपलब्धियों के सम्मान में यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। देश के रक्षा बलों के लिए यह दिन काफी अहम होता है।

Related Articles

Back to top button