जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक

रतन टाटा का बुधवार रात दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। उनके चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर छा गई है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूर्णीय क्षति है। रतन टाटा का योगदान सिर्फ व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था, उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया।

डॉ. अभिनव कपूर ने रतन टाटा को भारत को अधिक समृद्धि तथा विकास की ओर अग्रसर करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा (86) ने एक छोटे से समूह को भारत के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली समूहों में से एक में बदल दिया। उनका दृष्टिकोण प्रेरणादायक था। वो एक असाधारण व्यवसाय और परोपकारी विरासत छोड़ गए हैं। उन्होंने भारत में आधुनिक व्यावसायिक नेतृत्व को मार्गदर्शन और विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’’

बता दें कि रतन टाटा का बुधवार रात दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। उनके चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर छा गई है।

Related Articles

Back to top button