जनसेवा के लिए पहचाने जाते हैं पूर्व पार्षद अजय सोनकर

अजय सोनकर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की तकलीफों को दूर करने व जनहित से जुड़े कार्यों को करने का उन्होंने हमेशा प्रयास किया है और आगे भी ये कोशिश जारी रहेगी।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई जनसेवा के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने एवं विशेष योगदान देने के लिए पहचाने जाते हैं। वे बीते काफी वर्षों से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

समाजसेवी अजय सोनकर लोगों की सेवा करने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करते दिखाई देते हैं। वहीं समय-समय पर वे आम जनता की समस्याओं को दूर करते हुए भी नज़र आते हैं। अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते उन्होंने राजनीतिक की दुनिया में कदम रखा।

पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई का कहना है कि वे सियासत की दुनिया में पीड़ित व दुखियारी जनता की सेवा करने के उद्देश्य से आये हैं। अजय सोनकर ने कहा कि क्षेत्रवासियों की तकलीफों को दूर करने व जनहित से जुड़े कार्यों को करने का उन्होंने हमेशा प्रयास किया है और आगे भी ये कोशिश जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button