डॉ. अभिनव कपूर ने ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर दी शुभकामनाएं

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ का यह अवसर हमें विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और देशवासियों को गर्व से भर देता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी देशवासियों को ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ पर हमारे सभी प्रतिभावान वैज्ञानिकों को सादर नमन। यह दिन भारत की अंतरिक्ष यात्रा में मील का पत्थर है, जो इसरो और हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों का सम्मान करता है।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ‘प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ का यह अवसर हमें विज्ञान और तकनीक में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है और देशवासियों को गर्व से भर देता है। गत वर्ष आज ही के दिन भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से में चंद्रयान-3 उतारकर इतिहास रचा था। इस विशेष दिन पर, मैं पुनः सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हूं एवं भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की कामना करता हूं।

Related Articles

Back to top button