पीड़ित जनता के बड़े मददगार के रूप में पहचाने जाते हैं अजय सोनकर
क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अजय सोनकर को क्षेत्रवासियों का भरपूर स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद मिलता हुआ दिखाई दे रहा है।
![](http://tarangonmekhabrein.com/wp-content/uploads/2024/05/AJAY-SONKER-3-660x470.jpg)
देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई पीड़ित जनता के बड़े मददगार के रूप में पहचाने जाते हैं, वे आम जनता के सच्चे हितैषी कहे जाते हैं। वहीं वे आमजन की समस्याओं के निवारण का अपने स्तर से हर संभव प्रयास करते हैं।
जनसेवी अजय सोनकर ने समाजसेवा के कार्यों के चलते क्षेत्र की जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और उनका दुख-दर्द बांटते हुए नजर आते हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर आगे बढ़कर क्षेत्रवासियों की मदद करते हैं।
क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अजय सोनकर को क्षेत्रवासियों का भरपूर स्नेह, समर्थन एवं आशीर्वाद मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि घोंचू भाई को मिल रहे अपार जनसमर्थन का पूरा फायदा उन्हें आगामी नगर निकाय चुनाव में मिल सकता है।