प्रदेश की जनता के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है मुख्यमंत्री का निर्णय : अजय सोनकर

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने उत्तराखंड में मूल निवास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की जनता के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रदेश के मूल निवासियों के हित में है, जो प्रदेश की जनता के लिए अच्छा फैसला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्णय का जिक्र करते हुए कहा कि मूल निवास प्रमाण पत्र के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं कि अब मूल निवास प्रमाण पत्र धारकों को स्थायी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि पूर्व में भी इसके लिए वर्ष 2007 में निर्देश जारी किये गए थे। उत्तराखंड में मूल निवास प्रमाण पत्र धारकों को स्थाई निवास प्रमाण पत्र के लिए विवश किया जा रहा था किन्तु मुख्यमंत्री के निर्णय के बाद अब विभाग भी बाध्य नही कर पाएंगे।

भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी आमजन की समस्याओं के निवारण के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम युवा बेरोजगारों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हितों को लेकर गंभीर हैं। मूल निवास को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम को लेकर भाजपा सरकार सतर्क है, किसी भी परिस्थिति में आमजन को कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button