जनसेवी अजय सोनकर ने दी ‘हिन्दी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है, हिन्दी देश का गौरव है। इसे अपनाना और इसकी अभिवृद्धि करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता की नीव है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18, इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई ने ‘हिन्दी दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी अजय सोनकर ने कहा- आप सभी को ‘हिन्दी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भाषाओं और संस्कृति की विविध फुलवारियों से सुशोभित हमारे भारत देश को राजभाषा हिंदी एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि हिंदी एक समृद्ध भाषा है, हिन्दी देश का गौरव है। इसे अपनाना और इसकी अभिवृद्धि करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। यह राष्ट्र की एकता और अखंडता की नीव है। उन्होंने कहा कि मेरी यही कामना है कि हिन्दी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को निरंतर मजबूत करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि हिन्दी सिर्फ भाषा या संवाद का ही साधन नहीं है, बल्कि हर भारतीय के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक सेतु भी है। ‘हिन्दी दिवस’ के इस अवसर पर आइए, देशभक्ति, संस्कृति और समृद्धि की प्रतीक मातृभाषा हिन्दी के संवर्धन हेतु जागरूकता फैलाने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button