बीजेपी सरकार के विकास कार्यों को पंसद कर रही है जनता : अजय सोनकर

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में तेजी से विकास कार्य कर रही है। नासिर्फ उत्तराखंड बल्कि देशभर की जनता आज भाजपा पर विश्वास जता रही है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है।

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किये जा रहे चहुमुखी विकास के कार्यों की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता बीजेपी सरकार के विकास कार्यों को पंसद कर रही है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अजय सोनकर ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा की धमक कायम रही। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत हासिल की। शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों में कड़ा मुकाबला चल रहा था। बागेश्वर विधानसभा सीट से उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी वसंत कुमार को 28103 वोटों से हराकर उपचुनाव में विजय प्राप्त की। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में किये जा रहे चहुमुखी विकास से जनता प्रभावित है।

भाजपा करनपुर मंडल के कोषाध्यक्ष अजय सोनकर ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी पार्वती दास की जीत ने प्रमाणित किया है कि बागेश्वर की जनता भाजपा पर पूरी तरह से विश्वास करती है, साथ ही उन्होंने अपनी जीत का श्रेय प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा संगठन की मुखिया महेंद्र भट्ट और अन्य नेताओं को दिया है। चंदन रामदास के निधन से खाली हुई सीट पर बीजेपी ने उनकी पत्नी पार्वती दास को मैदान में उतारा था, जनता ने पार्वती दास को ही जिताकर विधायक बनाया।

पूर्व पार्षद अजय सोनकर ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार देश और प्रदेश में तेजी से विकास कार्य कर रही है। नासिर्फ उत्तराखंड बल्कि देशभर की जनता आज भाजपा पर विश्वास जता रही है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। बागेश्वर की जीत के बाद बीजेपी को जश्न मनाने का एक और मौका मिल गया है। इस उपचुनाव के परिणाम से भाजपा में खुशी की लहर है व कार्यकर्ताओं का जोश दुगना हो गया है। बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम ने ये दर्शा दिया है कि आगामी नगर निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में भी भाजपा भारी मतों से अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज करवायेगी।

Related Articles

Back to top button