देश के पहले भारतीय एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मार्शल ऑफ एयर फोर्स अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना (IAF) के पहले और एकमात्र 'फाइव-स्टार' रैंक अधिकारी और सर्वोच्च मार्शल थे। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके साहसी नेतृत्व के लिए उन्हें जाना जाता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश के पहले भारतीय एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के महानायक, पद्म विभूषण से सम्मानित, देश के पहले भारतीय एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह जी की जयंती पर सादर नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- मार्शल ऑफ एयर फोर्स अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना (IAF) के पहले और एकमात्र ‘फाइव-स्टार’ रैंक अधिकारी और सर्वोच्च मार्शल थे। 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उनके साहसी नेतृत्व के लिए उन्हें जाना जाता है, जिसके लिए उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। 1966 में वे पहले एयर चीफ मार्शल बने, उन्होंने 1964-1969 तक वायु सेना प्रमुख के रूप में सेवा की।

Related Articles

Back to top button