आप सभी श्रद्धालुओं को गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर
पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सिखों के नौवें गुरु 'गुरु तेग बहादुर' जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने सिखों के नौवें गुरु ‘गुरु तेग बहादुर’ के प्रकाश पर्व के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले सिखों के नौवें गुरु ‘गुरु तेग बहादुर’ जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और आप सभी श्रद्धालुओं व देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- सिख पंथ के नौवें गुरु, ‘हिन्द दी चादर’ गुरु श्री तेग बहादुर जी महाराज का तप, त्याग और बलिदानमय जीवन हमें यह सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़ा होना और सत्य, धर्म व मानवता की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में अडिग रहना ही सच्ची साधना है।




