जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने देश के अमर क्रांतिकारी शहीदों को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि आजादी के दीवानों के इस बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते। स्वतंत्रता के महानायकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देशवासियों में वैचारिक क्रांतिकारी शंखनाद किया ताकि देश आजाद हो सके।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने शहीद दिवस के अवसर पर देश के अमर क्रांतिकारी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शत-शत नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश के अमर शहीदों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनके बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। भारत माता के अमर सपूतों की महान कुर्बानियों को देश हमेशा याद रखेगा। मातृभूमि के लिए मर मिटने का उनका जज्बा देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि आजादी के दीवानों के इस बलिदान को हम कभी भूल नहीं सकते। स्वतंत्रता के महानायकों ने अपने प्राणों का उत्सर्ग कर देशवासियों में वैचारिक क्रांतिकारी शंखनाद किया ताकि देश आजाद हो सके और भारतवासी एक स्वतंत्र और सम्मानजनक जीवन जी सकें।
उन्होंने कहा- भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था, इसलिए उनकी शहादत को नमन करने लिए 23 मार्च को ‘शहीद दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।




