समस्त देशवासियों को ईद-उल-फितर की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर’ का यह पवित्र पर्व हमें आपसी भाईचारे व परस्पर प्रेम का संदेश देता है। ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आये।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘ईद-उल-फितर’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को अमन, भाईचारे और खुशियों से भरे ‘ईद-उल-फितर’ के पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्यौहार आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। आइए मिलकर इस देश को आगे बढ़ाएं और पूरी दुनिया को इस पावन अवसर पर अमन व शांति का संदेश दें।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि ‘ईद-उल-फितर’ का यह पवित्र पर्व हमें आपसी भाईचारे व परस्पर प्रेम का संदेश देता है। ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आये। यह पावन पर्व आप सभी की जिंदगी को बरकत और खुशहाली दे। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत की विशेषता है। देश में हमेशा अमन चैन और भाईचारा क़ायम रहे यही कामना है।




