पूर्व पार्षद अजय सोनकर से प्रेरणा लेकर जनता की सेवा में जुटी हैं पार्षद वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि जनता की सभी परेशानियों का ध्यान रखा जा रहा है एवं क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं की जानकारी होने पर तत्काल उसके निवारण के प्रयास किये जा रहे हैं।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने में कोई भी कमी नहीं छोड़ रही हैं। वे अपने पिता एवं क्षेत्र के पूर्व पार्षद अजय सोनकर के मार्गदर्शन में वार्ड का विकास करवाने के सभी संभव प्रयास कर रही हैं।

अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में प्रजापति फ़ास्ट फ़ूड कॉर्नर के पास क्षतिग्रस्त जाल की मरम्मत करवाकर उसे सही करवाया। यह कार्य इंदिरा कॉलोनी वार्ड के पूर्व पार्षद एवं वंशिका सोनकर के पिता अजय सोनकर ने स्वयं अपनी देखरेख व मौजूदगी में पूर्ण करवाया।

वहीं पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि जनता की सभी परेशानियों का ध्यान रखा जा रहा है एवं क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। लोगों की समस्याओं की जानकारी होने पर तत्काल उसके निवारण के प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे अपने पिता पूर्व पार्षद अजय सोनकर उर्फ़ घोंचू भाई से प्रेरणा लेकर एवं उनके पदचिन्हों पर चलकर जनता की सेवा में जुटी हैं। उनका लक्ष्य इंदिरा कॉलोनी वार्ड को एक आदर्श वार्ड बनाना है।

Related Articles

Back to top button