देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर डॉ. अभिनव कपूर ने किया नमन

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में याद किया जाता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने देश की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं नारी मुक्ति आन्दोलन की प्रणेता, क्रांतिज्योति सावित्री बाई फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि देशभर में प्रतिवर्ष 3 जनवरी के दिन को सावित्रीबाई फुले जयंती के रूप में मनाया जाता है। सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में हुआ था। उन्हीं को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में याद किया जाता है। सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं के अधिकारों के लिए भी लम्बी लड़ाई लड़ी और उनकी स्थिति में सुधार के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button