देहरादून में वकीलों ने फिर किया विरोध-प्रदर्शन, घंटाघर पर लगाया जाम
दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर हालात और भी बिगड़ गये। स्कूल बसों समेत स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहन जाम में फंसे नजर आये। वहीं बच्चों के अभिभावक भी शिकायत करते हुए दिखाई दिये।

देहरादून। चेंबर निर्माण की मांग को लेकर वकीलों ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर से रैली निकाल घंटाघर चौक पर चक्का जाम किया गया। बार एसोसिएशन के सभी सदस्य विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान घंटाघर के चारों ओर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और लोग परेशान होते रहे।
देहरादून में वकीलों के विरोध प्रदर्शन की वजह से घंटाघर के आसपास जहां जीरो यातायात जोन बना रहा तो वहीं यातायात के भार की वजह से दिनभर शहर के मुख्य मार्ग जाम रहे। दिनभर लोगों के वाहन जाम में फंसे रहे और वाहन चालक जाम की परेशानी से जुझते रहे।

वहीं दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने पर हालात और भी बिगड़ गये। स्कूल बसों समेत स्कूली बच्चों को ले जाने वाले वाहन जाम में फंसे नजर आये। वहीं बच्चों के अभिभावक भी शिकायत करते हुए दिखाई दिये। पुलिस प्रशासन को यातायात संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी किन्तु सड़कों पर वाहनों का संचालन सुचारू कराने में देहरादून पुलिस पूरी तह से फेल साबित हुई।




