‘गोवर्धन पूजा’ के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने गोवर्धन पूजा पर्व के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रजवासियों की जान बचाई थी।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘गोवर्धन पूजा’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- सभी देशवासियों को गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। गोवर्धन को धारण करने वाले, भगवान श्री कृष्ण जी की कृपा सदैव आप सभी पर बनी रहे, यही मंगलकामना है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने गोवर्धन पूजा पर्व के बारे में वर्णन करते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर इंद्रदेव के क्रोध से ब्रजवासियों की जान बचाई थी। साथ ही लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

Related Articles

Back to top button